बैतूल। मध्यप्रदेश प्रदेश शासन व्दारा बैतूल-हरदा- हरसूद के लोकसभा प्रत्याशी, आदिवासी विकास परिषद यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष, सक्रिय एवं ऊर्जावान युवा नेता रामू टेकाम को मप्र राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी ) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने बताया कि सुखदेव पांसे मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्रम की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी वर्ग के उर्जावान एवं बीए एलएलएम तक शिक्षित रामू टेकाम की क्षमताओं को आंकते हुए यह नियुक्ति की है। उल्लेखनीय है कि रामू टेकाम की इस नियुक्ति में सीसीबी प्रशासक अरूण गोठी और कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 15 वर्षों तक बैतूल जिले एवं आदिवासी समुदाय की लगातार उपेक्षा की वहीं कमलनाथजी ने ना केवल सुखदेव पांसे को अपने मंत्री मंडल में शामिल किया बल्कि जिले के युवा आदिवासी को इतना महत्वपूर्ण पद देकर आदिवासी समाज के साथ ही जिले का गौरव भी बढ़ाया है। पूरे प्रदेश के आदिवासी समुदाय एवं बुद्धिजीवियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।अपनी इस नियुक्ति पर रामू टेकाम ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीएचई एवं श्रम मंत्री सुखदेव पांसे, प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अंतिम पंक्ति के लोगो का भी ध्यान रखती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे जैसे गरीब आदिवासी किसान के बेटे पर विश्वास करते हुए इतने बड़े पद पर नियुक्त कर कमलनाथ जी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र को गौरवांवित किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की। इस नियुक्ति से कांग्रेसजनो में भी हर्ष की लहर व्याप्त है। इनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक धरमू सिंह, निलय डागा, ब्रम्हा भलावी, सहकारी बैंक के प्रशासक अरुण गोठी, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, पूर्व विधायक डॉ बोडके, समीम खान, नितेश साहू, सदस्य नवनीत मालवीय, जिला सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, ब्लॉक अध्यक्षगण नरेंद्र मिश्रा, भगवान जावरे सहित अन्य शामिल है।
15
Mar 2020
by kchurhey73