बैतूल। माँ शारदा सहायता समिति द्वारा नवरात्र के पहले दिन बुधवार रामनगर की बस्तियों में घरों घर जाकर मास्क व जागरूकता के पत्रक बांटे। साथ ही कोरोना वायरस के संदर्भ में समझाया। संस्था के शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि क्षेत्र के रहवासी घर से निकलकर चौक चौराहों पर भीड़ लगा रहे थे। इन्हें कोरोना की गंभीरता के बारे में बताया गया। जिला चिकित्सालय से डॉक्टर अंकिता सीते व राजेश बोरखडे ने कोरोना के दुष्परिणामो से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर खाँसने छीकने का शिष्टाचार, वार्तालाप का शिष्टाचार, हाथो की सफाई का शिष्टाचार बताया गया। समिति के कृष्णा चौधरी ने बताया कि इस मास्क को जिला जेल से बनवाया गया था। समिति आगे भी हर संभव मदद करेगी। समिति के शैलेन्द्र बिहारिया व सागर शेषकर ने बताया कि इस मास्क के लिए धीरज हिरानी,डॉक्टर अंकिता सीते, राजेन्द्र प्रजापति ने सहयोग किया। समिति आगे और गरीबो में सेनेटाइजर बांटेगी। सागर शेषकर ने बताया कि हम हर संभव मदद व रक्तदान कर रहे है।
25
Mar 2020
by kchurhey73