बैतूल। चीनी सैनिकों की घुसपैठ और भारतीय सैनिकों की शहादत से भाजपा मंडल गंज और कोठी बाजार के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। गलवान में जिस तरह चीन की ओर से कायराना कृत्य को अंजाम दिया गया उससे भाजपा मंडल के युवा कार्यकर्ताओं के मन में अब चीनी उत्पादों के प्रति घृणा उत्पन्न हो गई है। भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गेंदा चौक और लल्ली चौक पर चीन का झंडा जलाकर आक्रोश जताया। युवाओं का कहना है कि हर तरह के चीनी सामान और टेक्नोलॉजी, जैसे टिक टॉक, चीनी स्मार्टफोन आदि का बहिष्कार करे। कुछ भी अपने देश से ज्यादा मायने नहीं रखता हमारे लिए सबसे पहले देश है। इस दौरान युवा कार्यकर्ता योगेश दुर्गादास उइके, अंशुल राजपूत, लोकेश साहू, सागर शेषकर, सम्राट मन्नासे, मोनू भलावी, वरुण धोटे, सागर करकरे, करण यादव, सतीश महाते, पवन यादव पार्षद पटेल वार्ड, आशीष पवार, अंकुश जैन, सौरभ दीवान, वासु साहू, महेश यादव, विक्की साहू, गुड्डा यादव, यमन जाधम, कुन्धन, रमन, सागर खांडवे इत्यादि उपस्थित रहे।
18
Jun 2020
by kchurhey73