सारनी। कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ते जा रहा है लगातार आसपास के जिलों में भी कोरोना पीडि़तों की संख्या इजाफा हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान दिहाडी मजदूर और गरीबों को भोजन और आवश्यक सामग्री की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। भाजपा के जिला मंत्री व भाजपा पदाधिकारी लगातार जरूरतमंदों को सूखा अनाज और भोजन लोगों को दे रहे हैं। भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह का शनिवार को जन्मदिवस था। लॉक डाउन का पालन करते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। खुद के खर्च पर जरुरमंदों को भोजन वितरीत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा, पाथाखेड़ा सेक्टर प्रभारी जीपी सिंह, रमेश पवार, मड़ल महामंत्री किशोर बरदे, कृष्णा साकरे, मंडल मंत्री मालती साकरे, प्रकाश डेहरिया उपस्थित थे।
04
Apr 2020
by kchurhey73