बैतूल। जेएच कॉलेज बैतूल में आयोजित युवा संसद डॉ.पुष्पारानी आर्य, जिला युवा समन्वयक ओंमकार स्वामी की उपस्थिति में और एनवायपी के रामनारायण शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री, खेल मंत्री, रेल मंत्री, महिला बाल विकास मंत्री व लोक सभा स्पीकर सहित अन्य मंत्रियों की भूमिका का निर्वहन किया और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। डॉ.पुष्पारानी आर्य ने अपने जीवन से जुड़ी बातों को बताया की हमें युवा पीढी पर गर्व है। सबसे बड़ी युवाओं की संख्या में भारत में है। इस लिए युवाओं को सही दिशा में तराशने की और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ओमकार स्वामी ने कहा कि आज देश का युवा देश के उत्थान के क्षेत्र में भारत सरकार का उद्देश्य यही है कि युवा भी आज अपने मूल अधिकारों को समझ व अपनी बात रखने का तरीका, जज्बा और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास करे, जिससे वह एक नई पहचान बना सके एक भारत श्रेष्ठ भारत में अपना भी योगदान दे सके। एनवायके की विस्तृत जानकारी धन्नजय सिंह ठाकुर ने दी और बताया कि यह आयोजन जिला स्तर पर भी की जाएगा। इस अवसर पर इबरार कुरैशी, संतोष पंवार, संजय कलमे, संजय उईके, गोविंद साहू, सतीश सलामें, अमरदीन भालेकर, रूपा राठौर, दुर्गेश साहू, दिनेश पांडे, कपिल चढोकार, रविन्द्र दंवड़े, लक्की इंगले, राकेश मन्नासे, वैशाली बारई, कविता मालवीय, कीर्ति साहू, पूनम वरवड़े, क्रांतिसविता देशमुख, मीना अंगारे, सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धन्नजय सिंह ठाकुर ने व आभार दुर्गेश साहू ने व्यक्त किया।
07
Mar 2020
by kchurhey73